Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 9:20 am

Sunday, October 18, 2026, 9:20 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

‘विश्राम-एक जीवनी’ पुस्तक का लोकार्पण समारोह कल

राखी पुरोहित. बीकानेर 

पालीवाल परिवार और बीकानेर साहित्य संस्कृति कला संगम संस्था के संयुक्त तत्वावधान में नगर की युवा रचनाकार सुश्री कपिला पालीवाल की पुस्तक ‘विश्राम-एक जीवनी’ का लोकार्पण समारोह दिनांक 23 अगस्त 2024 शुक्रवार दोपहर 3:30 बजे मुरलीधर व्यास नगर स्थित पूर्णानंद आश्रम में आयोजित किया जाएगा।

कला संगम के संस्थापक अध्यक्ष वरिष्ठ शाइर कहानीकार क़ासिम बीकानेरी ने बताया कि सुश्री कपिला पालीवाल ने अपने पिताजी श्री शिव प्रसाद पालीवाल जी(सहायक प्रशासनिक अधिकारी) के जीवन पर यह पुस्तक लिखी है। जिसमें उनके जीवन के संघर्ष को सामने लाने की बख़ूबी कोशिश की गई है तथा उनके जीवन के कई अनछुए पहलूओं को प्रकाश में लाने का प्रयास किया गया है।
पालीवाल परिवार के टोडरमल पालीवाल ने बताया कि लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के इतिहास विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. भंवर भादाणी करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानन्द व्यास होंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के तौर पर वरिष्ठ कवि कथाकार कमल रंगा एवं नगर निगम बीकानेर की महापौर श्रीमती सुशीला कंवर राजपुरोहित मौजूद रहेंगे।
कासिम और टोडरमल ने बताया कि लोकार्पित होने वाली पुस्तक पर नगर की वरिष्ठ रचनाकार डॉ.कृष्णा आचार्य पत्र वाचन करेंगी। कार्यक्रम के संयोजक क़ासिम बीकानेरी करेंगे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor