राखी पुरोहित. जोधपुर
शहीद हेमू कालानी चौराहे के पास सरदारपुरा स्थित सिंधु महादेव मंदिर में जन्माष्टमी का कार्यक्रम 26 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा। यहां के पुजारी राम गुरनानी ने बताया कि मध्य रात्रि 12:00 बजे महाआरती के बाद कृष्ण दर्शन व दही मक्खन हांडी फोड़ का कार्यक्रम होगा। आयोजन समिति के भरत आवतानी ने बताया मंदिर में विशेष सजावट भी की जाएगी । इस अवसर पर राम तोलानी, लक्ष्मण खेतानी, महेश खेतानी, मुरली गंगवानी, लखपत धनकानी, लक्ष्मण शर्मा राजू सुथार, सोनू छुगानी गोविंदाओं का उत्साह बढ़ाएंगे।



