Explore

Search

Wednesday, August 26, 2026, 12:58 am

Wednesday, August 26, 2026, 12:58 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सिंधी समाज ने मनाया बड़ी सातम पर्व, ठंडा भोजन किया

राखी पुरोहित. जोधपुर 

सिंधी समाज ने सातम पर्व मनाया। सिंधी समाज की ओर से बड़ी सातम (वडी सताही ) का पर्व रविवार को हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। इस पर्व पर घरों में एक दिन पूर्व रात में महिलाओं ने भोजन बनाया तथा सातम पर ठंडा भोजन किया। सुबह महिलाओं ने अपने-अपने क्षेत्र के ब्राह्मणों के घर पहुंचकर पकवानों का भोग लगाकर सामूहिक पूजा की। ब्राह्मणों ने कथा सुनाई व जल से छींटे मारकर व मां शीतला माता की पूजा कर पकवानों का भोग लगाया गया। पूजन पश्चात घरों में सुख-समृद्धि व धर्म के वास की कामना के साथ महिलाओं ने अपने घरों में जल छिड़का व परिवार के सभी सदस्यों के उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की। कई महिलाओं ने पीपल के वृक्ष पर भी पूजा की। भगवानों के लिए विशेष तौर पर मीठी कोकी, खट्टा बत, मीठी मानी, पकवान व अन्न के छोटे-छोटे मीठे खिलौने बनाए गए। सातम पर दिनभर ठंडा खाना सिंधी मंदिरो में सुबह से रौनक दिखी तथा किसी भी घर में चूल्हा नहीं जला। नेहरू नगर में प्रभात फेरी निकाली गई। यहाँ “ठार माता ठार” सावन माता सतही आयी” आदि भजनों की प्रस्तुति दी गई।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor

advertisement
TECHNOLOGY
Voting Poll
[democracy id="1"]