Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 2:11 pm

Sunday, August 23, 2026, 2:11 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

बालकृष्ण का जन्माष्टमी पर दर्शन कीजिए, बच्चों में ही नारायण बसते हैं

शिव वर्मा. जोधपुर

जन्माष्टमी। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का दिन। पूरा शहर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मना रहा है। ऐसे में राइजिंग भास्कर ने नन्हें देवांश और अथर्व तापड़िया सुपोत्र मनोज तापड़िया उम्र 3 साल लक्ष्मी नगर पावटा के कुछ ऐसे रूप के दर्शन किए जो बताता है कि परमात्मा स्वरूप तो ये नन्हें बालक ही है। वाकई बालकृष्ण के रूप में बने ये बालक आपको भी लुभाएंगे, आपको भी रिझाएंगे और आपका भी इन बालकों पर प्यार बरसेगा। तो निहारिए बालकृष्ण की मनोहारी झांकियां। राइजिंग भास्कर के चीफ फोटो जर्नलिस्ट शिव वर्मा के कैमरे से।

घर-घर हुई लड्‌डू गोपाल की पूजा, यूपी कासगंज की भारती माहेश्वरी के घर का एक वीडियो 

कासगंज। कासगंज यूपी की गलियों में आप भी सैर कीजिए। वहां की निवासी भारती माहेश्वरी के घर में लड्‌डू गोपाल की जन्माष्टमी के मौके पर विशेष पूजा की गई। लड्‌डू गोपाल की पूजा के बगैर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व अधूरा माना जाता है। भारती माहेश्वरी ने बताया कि वह श्रीकृष्ण की अनन्य भक्त है और रोज लड्‌डू गोपाल की पूजा-अर्चना करती है। कृष्ण जन्माष्टमी पर भी उसने अपने आराध्य की पूजा-अर्चना की।

कविता : राखी पुरोहित

मन वृंदावन

मन मेरा वृंदावन हो गया
तन हुआ मथुरा काशी
जन्म लिया कृष्ण कन्हैया आज
जननी की अंखिया रह गई प्यासी
जनक ले गए भारी मन से
नन्हें बालक को यमुना के तीर
दर्द बिछोह का करता व्याकुल
क्या पाई है रे तकदीर.
नन्द बाबा के घर लगी है रौनक
मां यशोदा हर्षाये मुस्काये
चांद सा मुखड़ा देख कृष्ण का
अंक में अपने छुपाये
कैसी लीला रचाई सांवरे
एक मां ख़ुश एक सहे जुदाई
जब जब होगा अन्याय धरा पर
दुर्जन का करने नाश यहां
लेंगे अवतार कृष्ण कन्हाई
बाल लीला हो या रास लीला
सब के मन को भाए
जो भी दिल से करे पुकार
कृष्ण दौड़े चले आए
लाज रखी मीत सुदामा की
मीरां को भी तारा
राधा जी से प्रीत अमर है
जुगल जोड़ी पर हर दिल हारा
आज मनाओ जन्माष्टमी का
त्योहार हर्ष उल्लास से
भक्ति में खो जाए
मन में कान्हा का वास रहे।

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor