Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 11:49 am

Thursday, July 9, 2026, 11:49 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

राजस्थान राज्य की तीसरी सेना भर्ती रैली 02 सितम्बर 2024 से सीकर में शुरू

शिव वर्मा. जयपुर 

भर्ती कार्यालय (मुख्यालय), जयपुर द्वारा जिला स्टेडियम, सीकर, सांवली मार्ग, सीकर में 02 सितम्बर से 11 सितम्बर 2024 तक वर्ष 2024-25 के लिए मुख्यालय भर्ती क्षेत्र राजस्थान की तीसरी सेना भर्ती रैली आयोजित की जायेगी | यह रैली जयपुर, जयपुर ग्रामीण, सीकर, दुदू और नीम का थाना जिलों के लियें होगी |

इस रैली में अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंस/एसकेटी, अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वी पास और 10वी पास) श्रेणियों के लिये कॉमन एंट्रेन्स एग्जाम 2024 में शामिल हुए पांच हजार से अधिक अभ्यर्थियों को कोल अप जारी किया गया है | इसके अलावा, सिपाही फार्म, सैनिक तकनीकी नर्सिंग सहायता की क्षेत्रीय श्रेणी की भर्ती रैली 10 सितम्बर 2024 को और धार्मिक शिक्षक जे सि ओ की केन्द्रीय श्रेणी की भर्ती रैली 11 सितम्बर 2024 को निर्धारित है | इन श्रेणियों के लिए दो सौ से अधिक अभ्यर्थियों को काल अप जारी किया गया है |

मुख्यालय भर्ती क्षेत्र, राजस्थान, मुख्यालय दक्षिण पश्चिमी कमान और सीकर के नागरिक प्रशासन द्वारा आयोजित की जा रही भर्ती रैली, राजस्थान के प्रेरित युवाओं को देश की सेवा करने का एक अनूठा अवसर प्रदान करती है | मुख्यालय भर्ती क्षेत्र, जयपुर ने इस बात पर जोर दिया है कि निष्पक्ष, पारदर्शी और पूरी तरह से स्वचालित चयन प्रक्रिया पूरी तरह से योग्यता के आधार पर चयन सुनिश्चित करती है और कदाचार को रोकती है | तदनुसार, उम्मीदवारों को सलाह दी गयी है कि वह दलाली गतिविधियों का शिकार न बनें या फर्जी प्रवेश का सहारा न लें | यह भी सलाह दी जाती है कि उम्मीदवारों को अपनी योग्यता दस्तावेज सिविल प्रशिक्षण अकादमियों या दलालों को नहीं सौंपने चाहिए और केवल मांगे जाने पर ही भर्ती कर्मचारियों को दस्तावेज सौंपने चाहिए |

विस्तृत जानकारी और सहायता के लिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है की वे ज्वाइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट देखे या भर्ती कार्यालय (मुख्यालय), जयपुर से संपर्क करें |

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor