Explore

Search

Friday, July 10, 2026, 12:34 pm

Friday, July 10, 2026, 12:34 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

चालीहा उत्सव का धूमधाम से समापन, कई आयोजन हुए

राखी पुरोहित. जोधपुर

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड तीसरा पुलिया स्थित झूलेलाल महल में सिंधी समाज द्वारा आयोजित चालीस दिवसीय आराधना, उपासना एवं व्रत का उत्सव चालीहा महोत्सव का समापन पूर्ण आरती के साथ किया गया ।

सिंधी सेन्ट्रल पंचायत, झूलेलाल युवा मंडल, महिला मंडल और जय झूलेलाल सोसायटी के संयुक्त मेजबानी हुए इस आयोजन में आख़री दिन झूलेलाल भगवान के 26 वें वंशज साईं मनीषलाल के सान्निध्य में दोपहर को सूरज नगर में जल एवं ज्योत का स्वागत किया गया। शाम को 16 सेक्टर स्थित पंचायत भवन से शोभायात्रा निकाली गई। यह आयोजन स्थल पंहुच सम्पन्न हुई।

यहां बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा, बुजुर्ग, नव दम्पती सहित विभिन्न पंचयतोँ संस्थाओं द्वारा संत का स्वागत गाजे बाजे से किया गया। मंदिर में फूलों और लाइटों से सजाया गया । भक्ति संध्या के साथ बाहिराना साहिब भी किया गया। सिंधी कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी गई। चालीस व्रत रखने वालों द्वारा आहुतियां दी गई। यहां से ज्योत साहिब की शोभायात्रा निकाली गई। सेन्ट्रल पंचायत अध्यक्ष राम तोलानी, महासचिव लक्ष्मण खेतानी, महिला मंडल अध्यक्ष पूनम मोतियानी, झूलेलाल युवा मंडल अध्यक्ष राजू मंगानी, संजय रामनानी सहित विभिन्न शहरों से आये अनुयाइयों ने चालीस दिन तक एकत्रित अन्न का विसर्जन गुलाब सागर जलाशय में जलीय जीवों को अर्पित कर पूर्ण आरती, पल्लव, प्रार्थना, अरदास के साथ मेले का समापन किया गया। अंत में संत मनीषलाल साईं ने आशीर्वाद देकर सम्मानित किया ।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor