Explore

Search

Friday, August 28, 2026, 6:00 am

Friday, August 28, 2026, 6:00 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

तिरुपति में माली सैनी समाज ने श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया

सोहनलाल वैष्णव. बोरुन्दा (जोधपुर)

तिरुपति माली सैनी समाज धर्मशाला ट्रस्ट के समाज प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव विश्व विख्यात ब्रह्मऋषि आश्रम के सिद्धेश्वर गुरुदेव के सानिध्य में बड़े धूमधाम से मनाया गया। माली सैनी समाज अध्यक्ष नेमीचंद गहलोत बोरुंदा ने बताया कि हैदराबाद, बैंगलोर, चैन्नेई, विजयवाड़ा व तिरुपति के आसपास के राजस्थानी प्रवासी भाईयों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि राजस्थान आरसीए के पूर्व चेयरमैन वैभव गहलोत, तिरुपति विधायक आरणी श्रीनिवासलू, पुतलुपट्टू विधायक मुरली मोहन, सत्यवेडु विधायक कोंनेली आदीमुलाम, हैदराबाद भाजपा कोषाध्यक्ष अविनाश देवड़ा, आंध्रप्रदेश भाजपा प्रवक्ता भानूप्रकाश रेड्डी, भाजपा प्रवक्ता समांची श्रीनिवाशलू, तिरुपति भाजपा लोकसभा प्रत्यक्षी रिटायर आईएएस वरप्रसाद, टीडीपी जिला अध्यक्ष नर्सिमा यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रप्पा, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष श्यामचन्द गहलोत, जनसेना जिला अध्यक्ष डाक्टर हरीप्रसाद, टीडीपी नेता मूबी देवनारायण साथ में पूरे दक्षिण भारत से माली सैनी समाज के अध्यक्ष व पदाधिकारी और सागर माली ग्रुप जोधपुर द्वारा रामेश्वर दाधीच ने भजनों की प्रस्तुति दी।

माली सैनी समाज कमेटी उपाध्यक्ष धर्माराम भाटी, संगठन सचिव श्रवण कुमार दगदी, महासचिव रणवीर गहलोत, कोषाध्यक्ष प्रकाश टाक, सहसचिव चूतराराम सोलंकी, नोरतमल सांखला, चेन्नई माली समाज के अध्यक्ष पुनाराम सुंदेशा, प्रभुराम धुमलिया, मदनलाल संदेशा, आंबुर माली सैनी समाज अध्यक्ष राजूराम भाटी, समाज सेवी अशोक भाटी, समाज सेवी राजेश सांखला, ललित कुमार मंडोरा, हैदराबाद से माली सैनी समाज अध्यक्ष सुरेश माली, समाज सेवी रामदेव दगदी, चूतराराम गहलोत, महेन्द्र भाटी, घनश्याम टाक, शंकरलाल सोलंकी, छगन सुदेशा, गोपाल सोलंकी, लक्ष्मण परमार, धर्मीचंद गहलोत, रतनलाल सोलंकी, गोविन्द सांखला, भाकरराम सहित समाज के कई सदस्यों ने भाग लिया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor