Explore

Search

Thursday, August 27, 2026, 12:26 pm

Thursday, August 27, 2026, 12:26 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

टेलीविजन अभिनेता और प्रसिद्ध कवि शैलेश लोढ़ा के पिता श्याम सिंह लोढ़ा का निधन

कल प्रात: 10 बजे सिवांची गेट श्मशान में होगा अंतिम संस्कार

शिव वर्मा. जोधपुर 

टेलीविजन अभिनेता, प्रसिद्ध कवि और जोधपुर की हस्ती शैलेश लोढ़ा के पिता वरिष्ठ समाजसेवी श्याम सिंह लोढ़ा का निधन हाे गया है। वे लंबे समय से बीमार थे। शुक्रवार सुबह 10 बजे सिवांची गेट स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। श्यामसिंह लोढ़ा के निधन का समाचार सुनते ही निवास स्थान पर रिश्तेदार और मित्रगण समाजसेवी सुनील तलवार, सुयोग काबरा, श्रीपाल लोढ़ा, प्रल्यंकर जोशी और अरविंद भंडारी पहुंच गए। शैलेश लोढ़ा पिछले डेढ़ महीने से अपने पिता की सेवा में जुटे हुए थे।

शैलेश अपने पिता की प्रेरणा और पिता की सीख पर कविताएं लिखते रहे हैं। उनकी पिता पर लिखी कविताओं को देश भर में दाद मिलती रही है। पिता से ही है जीवन और पिता से ही है जिंदगी पर शैलेश लोढ़ा ने कई कविताएं लिखी हैं। पिता के बीमार होने का समाचार सुनने के बाद तुरंत मुंबई से जोधपुर लोढ़ा आ गए थे। उन्होंने शूटिंग बीच में जोधपुर पिता की देखभाल की। शैलेश लोढ़ा की स्थानीय स्तर की मित्रों की मंडली ने भी पूरा-पूरा साथ निभाया। शैलेश लोढ़ा के मुंबई होने पर उनके पिता को संभालने का भी किया काम। पिता के निधन के बाद से ही शैलेश लोढ़ा को मित्र साथी संभाल रहे हैं।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor