Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 6:40 am

Thursday, July 9, 2026, 6:40 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

भाजपा कार्यकर्ता संगठन के लिए सदैव तत्पर : विधायक गर्ग

खेजड़ला गढ़ में सदस्यता अभियान को लेकर बैठक आयोजित हुई

बोरुंदा/सोहनलाल वैष्णव

बिलाड़ा विधायक एवं पूर्व विधि राज्य मंत्री अर्जुनलाल गर्ग ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता संगठन के लिए सदैव तत्परता के साथ जन सेवा में सदा समर्पित रहता है।
बिलाड़ा विधायक अर्जुनलाल गर्ग गुरुवार को गढ़ खेजड़ला में आयोजित भारतीय जनता पार्टी बिलाड़ा देहात उत्तर मंडल की सदस्यता अभियान 2024 की कार्यशाला में उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पारस के समान है,जिसे कभी जंग नहीं लगता तथा कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए जोधपुर देहात दक्षिण के जिला महामंत्री डॉ सोहनलाल चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी को मजबूती प्रदान करता है। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने के साथ सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। जिला महामंत्री ने पार्टी के पदाधिकारी को पारस के समान बताते हुए कहा कि वह सदैव सक्रियता के साथ पार्टी हित में कार्य करता है। इस अवसर पर जिला मंत्री कालूसिंह भाटी ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा भाजपा कार्यकाल में जहां तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं वहीं किसान, युवा वंचित सभी वर्गों का ध्यान रखा जा रहा है, उन्होंने भाजपा के अधिक से अधिक सदस्य जोड़ने का आह्वान करते हुए कहा सदस्यता कार्यक्रम में श्रेष्ठ कार्य करने वाले कार्यकर्ता को पार्टी सम्मान देंगी। इस अवसर पर बिलाड़ा प्रधान प्रगति कुमारी खेजड़ला ने कहा कि उनका सदा प्रयास रहेगा कि पार्टी कार्यकर्ता के कार्य को तवज्जो मिले। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रामप्रकाश खोजा, महामंत्री नंदकिशोर गर्ग, प्रवीण सोनी, शिवराज सिंह भाटी, शक्ति केन्द्र संयोजक पुखराज वैष्णव, ढगलाराम खोजा, परबत सिंह, ओमसिंह चाम्पावत, राम प्रकाश खोजा, जवाहरलाल गुर्जर, जगदीप सिंह चाम्पावत, वरिष्ठ भाजपा नेता नाथूराम दुक्तावा, रणबीर सिंह राठौड़, चन्द्र शेखर पारीक, भंवरलाल सियाग, मनमोहन मेघवाल, सुभाष चन्द्र सैंन, रामेश्वर दाधीच, पूसाराम खदाव, गणपत राम प्रजापत, जितेन्द्र गोस्वामी, आई टी संयोजक कैलाश खारवाल, ग्राम सेवा सहकारी समिति खेजड़ला के अध्यक्ष ओमाराम ग्वाला, हरियाढाणा ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष पोकरराम बेड़ा, बूथ अध्यक्ष विरेन्द्र वैष्णव, शैतानसिंह भाटी, गोविन्ददास वैष्णव, पुखराज सैन, गंगाराम मुण्डेल, शंकरराम ज्याणी, सत्यनारायण पारीक, गोपाल वैष्णव सहित बिलाड़ा देहात उत्तर मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor