Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 8:13 am

Sunday, August 23, 2026, 8:13 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

राजेश रंगा राजरंगा ट्रस्ट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और जीवणलाल रंगा महासचिव मनोनीत हुए

राखी पुरोहित. बीकानेर

श्री रत्नेश्वर महादेव रंगा धरणीधर पंचायती के पंजीकृत ट्रस्ट विधान की बिन्दु सं. 16 के उप बिन्दु (द) के अधिकारों का प्रयोग करते हुए ट्रस्ट अध्यक्ष इन्द्रजीत रंगा एवं सचिव डॉ. (प्रो.) चन्द्रशेखर रंगा के द्वारा उक्त ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश रंगा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शुभम रंगा, महासचिव जीवणलाल रंगा, संयुक्त सचिव सूरजरतन रंगा, संगठन सचिव सुशील कुमार रंगा, कोषाध्यक्ष शिवम रंगा, कार्यालय मंत्री राहुल रंगा, प्रचार मंत्री दीपक रंगा को बतौर पदाधिकारी मनोनयन किया गया एवं साथ ही नरेन्द्र रंगा, लक्ष्मीकांत रंगा ‘पप्पु’ एवं राजेन्द्र रंगा ‘राजन’ को कार्यकारिणी सदस्य रूप में मनोनीत किया गया है।

ट्रस्ट अध्यक्ष इन्द्रजीत रंगा एवं सचिव डॉ. (प्रो.) चन्द्रशेखर रंगा ने बताया कि उक्त नई कार्यकारिणी का गठन आगामी तीन वर्ष के लिए किया गया है, उन्होने आगे कहा कि ट्रस्ट के नए गठन में बतौर अध्यक्ष एवं सचिव के रूप में अपना कार्य ग्रहण दिनांक 26.8.2024 को ग्रहण कर लिया था। ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं सचिव ने बताया कि नवमनोनीत कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की शीघ्र एक विशेष बैठक आहूत कर शपथ दिलाई जाएगी एवं भावी कार्य योजनाओं के बारे में भी प्रारंभिक चर्चा की जाएगी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor