Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 8:13 am

Sunday, August 23, 2026, 8:13 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने की जिला स्तरीय जनसुनवाई

शिव वर्मा. जोधपुर 

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती रेहाना रियाज चिश्ती ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में जिला स्तरीय जनसुनवाई की। इस अवसर पर उन्होंने महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण, उन्हे आत्मनिर्भर बनाने एवं महिलाओं के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया। उन्होंने परिवाद लेकर आई महिलाओं को अपने समक्ष कुर्सी पर बैठाकर उनकी समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुना और संबंधित विभाग को समस्याओं के त्वरित निस्तारण के साथ ही, महिलाओं को हरसंभव राहत प्रदान करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने महिला उत्पीड़न, पारिवारिक विवाद, भूमि बंटवारा विवाद, दहेज संबंधी विवाद, राजकीय सहायता, आर्थिक सहायता सहित महिलाओं से जुड़े विभिन्न 17 प्रकरणों एवं महिला आयोग के लंबित प्रकरणों पर विस्तृत चर्चा कर संबंधित विभागीय अधिकारियों से वस्तुस्थिति की जानकारी ली। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई कर परिवादियों को राहत प्रदान करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में परिवाद लेकर आई महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए उन्होंने महिलाओं से जुड़े विभिन्न विभागों से चर्चा की। साथ ही, विभागों को महिलाओं के हित में प्रभावी कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग के महत्व को समझते हुए विशेष भूमिका निभाने पर जोर दिया।

इस अवसर पर राजस्थान राज्य महिला आयोग की रजिस्ट्रार सह विशेषाधिकारी श्रीमती ब्रज माधुरी शर्मा, राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती अंजना मेघवाल, श्रीमती सुमित्रा जैन, जिला कलक्टर श्री गौरव अग्रवाल, राजस्थान राज्य महिला आयोग के सदस्य सचिव श्री वीरेंद्र सिंह यादव, पुलिस उपायुक्त श्री आलोक श्रीवास्तव, राजस्थान राज्य महिला आयोग के उप सचिव श्री कमल सिंह यादव, अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वितीय श्रीमती श्वेता कोचर सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor