Explore

Search

Friday, August 28, 2026, 5:16 am

Friday, August 28, 2026, 5:16 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

राज्यपाल बागड़े श्रीगंगानगर सीमा क्षेत्र के हिंदुमलकोट गांव पहुंचे

शिव वर्मा. जयपुर 

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे शुक्रवार को श्रीगंगानगर सीमा क्षेत्र के हिंदुमलकोट गांव पहुंचे। उन्होंने वहां विद्यालय की कक्षाओं का अवलोकन कर स्वयं पुस्तक हाथ में लेकर बच्चों से विशेष रूप से संवाद किया। उनसे वह बतियाए और खूब पढ़ने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यालय में पोषाहार वितरण और खेलकूद गतिविधियों के बारे में भी जानकारी ली।

इससे पहले उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित लोगों से भी संवाद किया। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को मौके पर ही कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्रदेश के हर नागरिक को समयबद्ध मिले। उन्होंने सीमांत क्षेत्र के गांवों के विकास पर विशेष ध्यान देने पर भी जोर दिया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor