Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 12:58 pm

Sunday, August 23, 2026, 12:58 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

अर्श मांगलिया और फिरोज जोइया को किया सम्मानित

राखी पुरोहित. बीकानेर 

नीट प्री पीजी में ऑल इंडिया 173वीं रैंक आने पर एसपी मेडिकल कॉलेज में प्रथम आने पर मनफूल मांगलिया की पोती अर्श मांगलिया और नूरखा जोइया शाइर के पोते फिरोज जोइया अंग्रेजी व फ्रेंच भाषा में पीएचडी करने पर उन्हें घर जाकर सम्मानित किया गया। घर घर प्रतिभा सम्मान अभियान के संयोजक मोहम्मद शरीफ़ समेजा ने अपनी टीम ने सम्मानित किया। साहित्यकार मईनुदीन कोहरी ने कहा कि इस परम्परा से बच्चों में आत्मबल बढ़ता है तथा दूसरे बच्चे भी प्रेरित होते हैं। इस अभियान में पीर आमीन शाह, मुराद अली कोहरी, प्रेम रतन जोशी, शब्बीर अहमद जोईयां , जाकिर हुसैन व याकुब भाटी साक्षी बने।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor