Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 12:57 pm

Sunday, August 23, 2026, 12:57 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

डॉ. संजीदा खानम ‘शाहीन’ को अंतरराष्ट्रीय महिला समानता कविता प्रतियोगिता में तीसरी बार प्रथम स्थान प्राप्त हुआ

राखी पुरोहित. लुंबिनी

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित एक कार्यक्रम में डॉ. संजीदा खानम ‘शाहीन’ को नेपाल के लुंबिनी में आयोजित नारी पुरुष समानता अंतरराष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता में सम्मानित किया गया। देश विदेश की महिला लेखिकाओं को साहित्य लेखन में प्रोत्साहित करने, नेपाल भारत मैत्री विकास के उद्देश्य से आयोजित किए गए इस आयोजन में डॉ. संजीदा खानम’शाहीन’ की काव्य रचना को पहला स्थान मिला है।

ऑनलाइन आयोजित की गई इस सक्षम नारी पुरुष अंतरराष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता में नेपाल, भारत तथा तंजानिया से 178 महिला रचनाकारों की सहभागिता रही थी, जिसमें से कुल 32 रचनाओं का चयन कर पुरस्कृत किया गया है। जिले की लेखिका डॉ. संजीदा खानम की रचना को प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। लेखिका खानम’ को प्रथम स्थान प्राप्त होने पर संस्थान अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु ने बधाई देते हुए कहा – संजीदा खानम की रचना अन्य रचनाओं से अलग थी, इन्हें राज्य सरकार की ओर से प्रोत्साहित करने के लिए सहयोग तथा सम्मान की आवश्यकता है। बहुमुखी प्रतिभा की धनी डॉ. संजीदा खानम ‘शाहीन’ जोधपुर की ख्याति लब्ध लेखिका हैं, पेशे से शिक्षिका ‘accuperessure theripist होने के साथ ही साहित्य सृजन तथा समाजसेवा में रुचि रखती हैं। इनके द्वारा लिखी पुस्तक प्रकाशन के लिये तैयार है तथा उत्तप्रेरणा पुस्तक बहते बहते दरिया बोला प्रकाशन के लिए तैयार है। भारतीय गौरव अभिमान पुरस्कार काव्य रत्न पुरस्कार दर्जनों सम्मान मिल चुके हैं तथा वर्ल्ड टैलेंट इंटरनेशनल अवॉर्ड 2025 के लिए चयन किया जा चुका है।
शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल, नेपाल सरकार द्वारा पंजीकृत एक ख्याति प्राप्त संस्था है जिसकी पहचान विश्व के कई देशों में बन चुकी है। ऑनलाइन तथा ऑफलाइन विभिन्न प्रतिभा प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजन करती आई है। संस्था की सचिव चरना कौर कहती हैं ” विश्व की महान प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए संस्थान 2025 में ऐतिहासिक महत्व का गौरवशाली आयोजन विश्व प्रतिभा अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह कर रही है जिसमें देश विदेश की सैकड़ों हस्तियां शामिल होंगी। “

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor