Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 12:58 pm

Sunday, August 23, 2026, 12:58 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

विप्र फ़ाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ कार्यकारिणी का हुआ विस्तार, पारीक व पीपलवा सहित कई लोगों को मिली जिम्मेदारी

एडवोकेट मुकुंद व्यास. बीकानेर 

विप्र फाउंडेशन बीकानेर संगठनात्मक बैठक राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी भंवर पुरोहित की अध्यक्षता में गजनेर रोड स्थित डेहरू माता मंदिर परिसर में सक्रिय विप्र बन्धुओ की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।

प्रदेश संगठन मंत्री दीपक हर्ष ने बताया कि राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी भंवर पुरोहित की अनुमोदन उपरांत प्रदेश अध्यक्ष धनसुख सारस्वत व युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष सुनील मिश्रा व युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश संगठन महामंत्री दिनेश ओझा की अनुशंसा पर युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुकेश पुरोहित ने युवा प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें पंकज पीपलवा को संगठन महामंत्री , नवनीत पारीक को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई। साथ ही 6 उपाध्यक्ष, 3 सचिव, 3 सह सचिव, 2 खेल प्रकोष्ठ, आई टी टीम सहित कई आमंत्रित सदस्योंआदि को जिम्मेदारियां दी गई। पुरोहित ने बताया की सभी युवा साथियों की समाज के प्रति निष्ठा व कार्य करने की लगन को देखते हुवे जिम्मेदारियां दी गई है। तथा साथ ही यह संकल्प भी दिलाया गया की समाज के युवाओं को आगे बढ़ाने में लगातार कार्य करेंगे तथा संगठन की नीतियों के अनुरूप कार्य करेंगे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor