Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 3:10 pm

Thursday, July 9, 2026, 3:10 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

वंदे चेयर कार, वंदे स्लीपर, वंदे मेट्रो और अमृत भारत जैसी चार ट्रेनों को आधुनिक तकनीक से लैस किया है : वैष्णव

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जाेधपुर 

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बेंगलुरु में वंदे भारत स्लीपर कोच का निरीक्षण करने के बाद एएनआई से बात करते हुए कहा कि वंदे चेयर कार, वंदे स्लीपर, वंदे मेट्रो और अमृत भारत जैसी चार ट्रेनों को आधुनिक तकनीक से लैस किया गया है। पैसेंजर की सेफ्टी के साथ साथ लोको पायलट और अटेंडेटस की सुविधाओं का भी ध्यान रखा गया है। इन सभी ट्रेनों को नए तरीके से डिजाइन किया गया है। लोको कैब को बेहतर बनाया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर इन ट्रेनों में कवच प्रीफिटेड है। इन ट्रेनों के ट्रायल में डेढ़ से दो महीने का समय लगेगा। तीन महीने बाद यह ट्रेन यूज में आएगी।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन मिडिल क्लास की सवारी है। इसलिए उसका किराया भी राजधानी के साथ बेंचमार्क किया जाएगा। अगर आप वर्ल्ड की बेस्ट ट्रेन के साथ वंदे भारत की तुलना करेंगे तो वंदे भारत स्लीपर उस बेंच मार्क के तहत आएगी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor