Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 4:57 pm

Sunday, August 23, 2026, 4:57 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

18.21 करोड़ की लागत से बनकर तैयार होगा डीडवाना रेलवे स्टेशन

अमृत स्टेशन योजना-डीडवाना रेलवे स्टेशन पर तीव्र गति से चल रहा पुनर्विकास का कार्य

डीडवाना स्टेशन का पुनर्विकास कार्य तीव्र गति से प्रगति पर, 70 प्रतिशत कार्य हुआ पूरा

राखी पुरोहित. जोधपुर 

उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर मंडल पर अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत स्टेशनों के पुनर्विकास का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि जोधपुर मंडल के डीडवाना रेलवे स्टेशन का शिलान्यास माननीय प्रधानमंत्री द्वारा 06 अगस्त 2023 को अन्य 508 स्टेशनों के साथ किया गया l
मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पुनर्विकसित डीडवाना स्टेशन पर नई अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं तथा मौजूदा सुविधाओं के अपग्रेडेशन से यात्रियों को बेहतर और उत्कृष्ट सुविधाएं प्रदान की जाएगी।

डीआरएम सिंह ने बताया कि डीडवाना स्टेशन बिल्डिंग पर जीआरसी का कार्य प्रगति पर है। स्टेशन बिल्डिंग में टाइल्स, ग्रेनाइट के साथ प्लास्टर का कार्य प्रगति पर है तथा सर्कुलेटिंग एरिया को विकसित करने के लिए कार्य प्रगति पर है। मुख्य स्टेशन बिल्डिंग में विद्युतीय केबल प्रणाली का कार्य प्रगति पर है। स्टेशन पुनर्विकास का कार्य को तीव्र गति किया जा रहा है। जिसमें इस निर्माण कार्य के तहत विशिष्ट अथिति कक्ष, यात्रियों के वाहनों हेतु पार्किंग सुविधा मुख्य द्वार, सर्कुलेटिंग एरिया इत्यादि का निर्माण कार्य किया जायेगा।
नए स्टेशन बिल्डिंग के प्लेटफार्म छोर पर प्लास्टर का कार्य पूरा कर लिया गया है। इसके साथ ही स्टेशन बिल्डिंग का 70 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है।

डीडवाना स्टेशन पर 18.21 करोड़ की लागत से निम्न कार्य करवाए जाने की योजना तैयार की गई है

1.भू –परिदृश्य और अलग- अलग प्रवेश और निकास द्वार के साथ सर्कुलेटिंग एरिया का विकास।
2. ऑटो, दो पहिया और चार पहिया वाहनों के लिए अलग पार्किंग।
3. यात्रियों को उतारने और चढ़ाने के लिए बरामदे (पोर्च) का प्रावधान, दोगुनी ऊंचाई वाले चौड़े प्रवेश – कक्ष का प्रावधान।
4. महिलाओं और पुरूषों के लिए अलग बेहतर प्रतीक्षा- कक्ष का प्रावधान।
5.नये अतिथि कक्ष (वीआईपी रूम) और स्टेशन अधीक्षक कक्ष का प्रावधान ।
6. मौजूदा पैदल पुल (एफओबी) पर लिफ्टों का प्रावधान।
7. स्टेशन भवन के आंतरिक भाग का सुधार, 12 मीटर चौड़े ऊपरी पैदल पुल (एफओबी) का प्रावधान।
8. नये प्लेटफार्म आश्रयों (सेल्टर्स) का प्रावधान, दिव्यांगजनों के लिए सुविधाओं सहित नये शौचालय ब्लॉक और पानी बूथ का प्रावधान जिसमें सभी सुविधाओं तक दिव्यांग जनों की पहुंच बनाने के लिए उपयुक्त स्थान पर लगाना।
9. बेहतर संकेत चिन्हों का प्रावधान, प्लेटफार्म पर कोच प्रदर्शन बोर्ड का प्रावधान, स्टेशन पर होर्डिंग व स्मारकीय झंडों का प्रावधान और बेहतर फर्नीचर का प्रावधान।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor