Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 2:39 pm

Thursday, July 9, 2026, 2:39 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

संसदीय कार्य,विधि एवं न्याय मंत्री ने सर्किट हाउस में की जनसुनवाई

शिव वर्मा. जोधपुर 

संसदीय कार्य, विधि एवं न्याय मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने सोमवार को जोधपुर सर्किट हाउस में जनसुनवाई कर आमजन की परिवेदनाओं को सुनकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

इस दौरान श्री पटेल ने जोधपुर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए आमजन की समस्याओं को सुना और भरोसा दिलाया की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा। जनसुनवाई में आए परिवादियों ने शिक्षा, सड़क,चिकित्सा,विद्युत, पेयजल एवं पंचायतीराज विभाग सहित अन्य आमजन से संबंधित परिवेदनाएं मंत्री श्री पटेल को सौंपी। जिस पर उन्होंने परिवेदनाओं के शीघ्रातिशीघ्र निराकरण कर आमजन को राहत प्रदान करने के निर्देश दिये। श्री पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार माननीय मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में लक्ष्य अंत्योदय,प्रण अंत्योदय,पथ अंत्योदय के ध्येय पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं लाभ अंतिम छोर तक पंहुचे, इस उद्देश्य से जनसुनवाई की जा रही है। प्रदेशवासियों के कल्याण के लिए राज्य सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस के साथ पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जन सुनवाई के माध्यम से आमजन से जुड़े सरकारी कार्यों का त्वरित समाधान कर राहत प्रदान की जा रही है।

ये रहे उपस्थित

जनसुनवाई के दौरान पुर्व कुलपति डॉ गुलाब सिंह चौहान,श्री गणपत सिंह सजाड़ा, श्री सुमेर सिंह राजपुरोहित, खिंवराज जांगिड़,श्री छोटू सिंह राठौड़,श्री महेंद्र सिंह बेरू,श्री श्याम सिंह सजाड़ा,श्री सज्जन सिंह, श्री किशन भींचर सहित अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor