Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 9:20 am

Sunday, October 18, 2026, 9:20 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

बड़ा रामद्वारा में नवाह्नपारायण पाठ आज से 14 तक

शिव वर्मा. जोधपुर 

बड़ा रामद्वारा में संगीतमय नवाहृपारायण पाठ सूरसागर स्थित श्री बड़ा रामद्वारा में 6 से 14 सितंबर तक सामुहिक रामचरितमानस नवाहृपारायण पाठ का भव्य आयोजन रखा गया है। सन्त मदन दास ने बताया कि श्री बड़ा रामद्वारा के महन्त परमहंस राम प्रसाद महाराज के सान्निध्य में नौ दिवसीय संगीतमय पाठ का आयोजन वृंदावन के संत लक्ष्मणदास महाराज के द्वारा होगा। नवाहृपारायण में प्रतिदिन प्रसंग अनुसार उत्सव मनाया जाएगा। चातुर्मास सत्संग समारोह के अंतर्गत देवझूलनी एकादशी के उपलक्ष्य में संत समागम के साथ रामायण पाठ होगा। पाठ का समय प्रतिदिन दोपहर 12:15 बजे से होगा । पाठ के लिए तैयारी की जिम्मेदारी हेतु कमेटी बनाई गई है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor