Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 9:21 am

Sunday, October 18, 2026, 9:21 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

बीज पर बाबा के जयकारों से मंदिर गूंजे

सोहनलाल वैष्णव, बोरुन्दा (जोधपुर)

कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार को भादवे की बीज के पर्व पर बाबा के मंदिरों में श्रद्धांलुओं का ताँता लगा रहा। बाबा के मंदिरो में ध्वजा चढ़ाकर खुशहाली की कामना की।
कस्बे के पटेल नगर जाने वाली मुख्य सड़क पर स्थित बाबा रामदेव जी के मंदिर, सदर बाजार स्थित बाबा का मंदिर, घोड़ावट – खावासपुरा स्थित बाबा का मंदिर, पुंदलू चौराहा स्थित बाबा का मंदिर सहित आसपास के ग्रामींण क्षेत्रों में गुरुवार को भादवे की बीज का पर्व हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ मनाया गया। वही गुरुवार को दिन भर ग्रामीण क्षेत्रों में बाबा के जयकारों एवं पैदल चलने वाले श्रद्धालुओं की रेलम पेल रही। वही पीपली चौराहा से पटेल नगर स्थित बाबा के मंदिर तक डीजे के साथ नाचते गाते पैदल शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में कच्छी घोड़ी, नृत्य कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दी। वहीं श्रद्धालुओं ने हाथों में विशाल ध्वजा लेकर बाबा के जयकारों के साथ शोभायात्रा में भाग लिया। इस दौरान उदाराम, रामचंद्र जयपाल, जियाराम, इंद्रचंद, धनाराम, रामदेव भंवरिया, दुर्गाराम सुथार, सुरेन्द्र वैष्णव, हरिसिंह भाटी, महेंद्र भाटी, प्रकाश कुमावत, अमरचंद टेलर, रामनिवास कच्छावा व सुखदेव तथा भंवराराम सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor