Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 10:02 am

Sunday, October 18, 2026, 10:02 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन

शिव वर्मा. जोधपुर

अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के दिशा-निर्देशानुसार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत जिले में 7 व 8 सितम्बर को बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जायेगे। इस वर्ष अखिल भारतीय स्तर पर अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस की थीम आपसी समझ और शांति के लिए बहुभाषी शिक्षा साक्षरता को बढ़ावा देना रखी गयी है।

उपनिदेशक महिला अधिकारिता विभाग फरसाराम विश्नोई ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस अन्तर्गत 2 दिवसीय कार्यक्रमों में 7 सितम्बर को ब्लॉक स्तर पर सुपरवाइजर महिला अधिकारिता द्वारा ब्लॉक मुख्यालय पर राजकीय माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालय में बालिका शिक्षा से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जायेगे। ब्लॉक स्तर पर असाक्षरता समाज के लिए चुनौती, बहुभाषायी शिक्षा में साक्षरता व उसका महत्व, बालिका शिक्षा की वर्तमान स्थिति व भविष्य, डिजिटल साक्षरता का महत्व, फायदे, नुकसान आदि मुद्दों पर स्कूली बालिकाओं के मध्य वाद विवाद, पोस्टर एवं निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी तथा प्रथम, द्वित्तीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर 8 सितम्बर को प्रातः 9.30 बजे जिला स्तरीय कार्यक्रम विशिष्ट पूर्व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शास्त्रीनगर जोधपुर में जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा तथा महिला अधिकारिता के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor