Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 12:57 pm

Sunday, August 23, 2026, 12:57 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

विभिन्न त्यौहारों को लेकर सीएलजी की बैठक आयोजित

थाना अधिकारी अमीलाल सुथार ने ली बैठक

सोहनलाल वैष्णव. बोरुन्दा (जोधपुर)

बोरुंदा पुलिस थाना परिसर में शनिवार को कार्यवाहक थानाधिकारी अमीलाल सुथार ने सीएलजी की बैठक ली। बैठक में गणेश महोत्सव, उर्स मेला, देव-झूलनी ग्यारस, बारह वफात सहित आगामी त्यौहारों में शांति एवं कानून व्यवस्था के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने को लेकर आम जनता से अपील की। वही गणेश विसर्जन के दौरान रूट का निरीक्षण करने एवं इस रूट पर किसी प्रकार की बाधा न आए इसके लिए सुनिश्चित किया गया। वहीं हादसों पर अकुंश लगाने को लेकर हरजी नाडा में गणेश प्रतिमाएं विसर्जन को लेकर आमजन से राय लेने के साथ ही नाडा का निरीक्षण करने व समय पर पुलिस जाब्ता लगाने की चर्चा हुई। इस दौरान सब इंस्पेक्टर अमीलाल सुथार, सउनि महेश कुमार मीणा, छैलसिंह मेड़तिया, नन्दकिशोर टाक, भैराराम जोशी, शैतानसिंह थिरोदा, रामदेव भंवरिया, कपिल टाक, लक्ष्मण मेघवाल, गणेश दाधीच, चैनाराम माली, भंवराराम व मंगराज दाधीच तथा कालू तेली सहित कई लोग मौजूद रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor