शिव वर्मा. जोधपुर
गौशाला मैदान में 68वीं जिला स्तरीय बालक फुटबॉल (17) प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को उप जिला शिक्षा अधिकारी जोधपुर सुमित्रा पंवार ने किया। प्रतियोगिता 12 सितंबर तक चलेगी। फुटबॉल के इस महाकुम्भ में शहर की 20 स्कूलों के 200 से ज्यादा बालक भाग ले रहे हैं।





