Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 8:08 am

Sunday, August 23, 2026, 8:08 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

हरियाढाणा के युवा आयुर्वेद एक्सीलेंसी अवार्ड से सम्मानित

छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल ने खोजा को दिया अवार्ड

सोहनलाल वैष्णव. बोरुन्दा (जोधपुर)

हरियाढाणा गांव के युवा बिज़नेसमैन एवं भामाशाह सामाजिक कार्य में हमेशा तत्पर युवा धर्माराम खोजा को छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल ने नेशनल आयुर्वेदा ऐक्सिलेंसी अवार्ड से सम्मानित किया। ये अवार्ड आयुर्वेद के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया है। मंत्री ने कहा कि लोगों को आयुर्वेद के प्रति जागरूक करने का समय है। आयुर्वेद हमारी सदियों पुरानी पद्धति है। हमें उसको और आगे बढ़ाना है।

डीआर खोजा और इनके साथी आयुर्वेद के प्रति लाखों लोगों को जागरूक कर चुके हैं और आगे भी ऐसे ही लोगों को जागरूक करते रहेंगे। वर्तमान में हर राज्य की सरकार भी आयुर्वेद को प्रमोट कर रही है। आने वाला युग आयुर्वेद का होगा। लोगों को स्वस्थ ज़िंदगी के लिए आयुर्वेद बहुत महत्वपूर्ण है। धर्माराम खोजा एक आयुर्वेद संस्था में डायरेक्टर पद पर कार्यकरत है। संस्था के माध्यम से भारत के हर परिवार तक आयुर्वेद पहुंचे ये उनका लक्ष्य है। उनका कहना है कि ये सम्मान मेरा नहीं बल्की मेरे समस्त गांव के लोगों का सम्मान है। खोजा ने कहा कि वह इस मुकाम पहुंचा तो आपके प्यार और आपके आशीर्वाद से ही यहां पर पहुंचा है। इसलिए मैं गांव के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा और भामाशाह के रूप में गांव की सेवा करता रहूंगा। इस अवसर पर समस्त ग्रामवासियों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इसके साथ गांव के गणमान्य लोगों में सरपंच हंसराज भाटी, उप प्रधान बिलाडा संपत अड़िंग, हडमान राम खोजा पंचायत समिति सदस्य, उद्योगपति दिग्विजय सिंह, पूर्व सरपंच रणवीर सिंह चांपावत, पूर्व सरपंच हजारीराम मुंडेल, प्रताप राम खोजा, उपसरपंच रामस्वरूप खोजा, राधेश्याम अध्यापक, सुनील रतावा, प्रदीप खोजा, धाराराम खोजा, गणपत राम मुंडेल, युवा नेता धनराज भाटी, शोभाराम मुंडेल, तेजाराम भाटी, भाजपा नेता रामप्रकाश खोजा, प्रवीण सोनी, कमल किशोर दाधीच, पांचाराम लालर, दिनेश दाधीच, नाथूराम खोजा, प्रकाशराम फड़ाक, हरेंद्र सिंह मुंडेल, खेराज मुंडेल, पोकरराम बेड़ा, होमाराम मुंडेल, सुखवीरसिंह मुंडेल, अनिल रतावा, हरिनारायण खोजा, रामकरण अड़िंग, पांचाराम देवासी, चेनाराम मुंडेल, शिव देवासी, वार्ड पंच संग्रामराम गुर्ज़र, देवाराम खोजा, नटवरसिंह, महेंद्र सिंह, मानक राम, महिपाल देवासी, मांगीलाल जोशी, भगवान राम माली, दिनेश जोशी, गौतम वैष्णव, श्यामलाल, भंवरराम गहलोत, राजू सोनी, रामदेव खोजा, प्रकाश ज्यानी व घनश्याम कुमावत तथा गजेन्द्र कुमावत सहित कई ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए धर्माराम खोजा को बधाई देकर खुशी जताई।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor