Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:38 am

Sunday, August 23, 2026, 7:38 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

वर्मी कम्पोस्ट इकाई स्थापित पद्धति की दी विस्तृत जानकारी

सोहनलाल वैष्णव. बोरुन्दा (जोधपुर)

कृषि-उद्यान अधिकारियों ने रविवार को पीपाड़शहर उपखंड कृषि क्षेत्र के कई किसानों के खेतों जाकर कृषि एवं उद्यानिकी की विभिन्न देय योजनाओं की दी जानकारी। अधिकारियों ने कई खेतों का निरीक्षण करते हुए फसल में पौधसंरक्षण के उपाय एवं खेतीं में जैविक अवयवों के महत्व के बारें में किसानों से की विस्तृत चर्चा।

सहायक कृषि अधिकारी रफीक अहमद कुरैशी ने फसल निरीक्षण के दौरान कहा की खेत की मिट्टी एवं सिचांई जल की जांच के आधार पर नवीन बगीचा का चयन किया जा सकता है। खेती में फसलों के साथ-साथ बागवानी खेतीं भी खेतीं आय का एक अच्छा विकल्प हो सकता है। फसल एवं फलदार बगीचा में ड्रीप इरींगेशन सिस्टम को स्थापित करने से खेतीं का उपलब्ध सिचांई जल का कुशलतम उपयोग होता है।खरीफ फसलों में विभिन्न कीट-रोग के लक्षण एवं निदान के उपाय, आवश्यक होने पर सिफारिश कीटनाशक की सटीक मात्रा का प्रयोग, फसलों में कीटनाशक भुरकाव व छिड़़काव करते समय स्वयं के सुरक्षा के संसाधनों का उपयोग, खेतीं में जैविक अवयवों की अधिक प्राथमिकता एवं कृषि-उद्यान विभाग से देय सुविधाऐं इत्यादि की दी विस्तार से जानकारी। वर्मी कम्पोस्ट इकाई स्थापित करने को लेकर एवं वर्मी कम्पोस्ट खाद की उपयोगिता के बारें में विस्तार से बताया। इस मौके पर कृषि पर्यवेक्षक अकबर बोरून्दिया सहित कई किसान उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor