Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 6:36 am

Sunday, August 23, 2026, 6:36 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सीएम से तेली घाणी विकास बोर्ड में राजनीतिक नियुक्तियां देने की मांग

राखी पुरोहित. जोधपुर 

जोधपुर तेली समाज व मुस्लिम तेली महापंचायत के बैनर तले तेली घाणी विकास बोर्ड में राजनीतिक नियुक्ति देने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा गया।

तेली महापंचायत जोधपुर के जिला अध्यक्ष अब्दुल वाहिद गजदर ने बताया ने बताया राजस्थान राज्य में तेली घाणी विकास बोर्ड के गठन की स्वीकृति 23 जुलाई 2023 को होने के बाद सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग ने तेली समुदाय की शैक्षणिक , सामाजिक और आर्थिक स्थिति की उन्नति के लिए स्वीकृति प्रदान की गई थी। राजस्थान राज्य में 20 लाख से भी ज्यादा मुस्लिम तेली समुदाय के लोग रहते हैं। जिनका पुस्तैनी काम तेल घाणी चलाना था। समय के साथ किसी भी तरह की सरकारी सहयोग और आर्थिक मदद नहीं मिलने के कारण युवा रोजगार और स्वरोजगार स्थापित करने में असफल रहे हैं। राज्य सरकार ने एक वर्ष पूर्व बोर्ड गठित करने की स्वीकृति दी थी, लेकिन अभी तक कोई किसी प्रकार का ठोस कदम नहीं उठाया गया है। राजस्थान के सभी ब्लॉक और जिला स्तर पर राज्य सरकार को पुनः स्मरण दिलाने के लिए तेली समाज के लोगो ने जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर बाबू भाई राठौड, युसूफ खान खत्री, अमीना बानो, मोहम्मद निसार बेलीम और वसीम सैयद ताहिर कैफ आदि मौजूद थे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor