Explore

Search

Wednesday, August 26, 2026, 4:26 pm

Wednesday, August 26, 2026, 4:26 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

मोहसिन खान मांगलिया व फैशन डिजाइनर निलोफर खान का इस्तकबाल

राखी पुरोहित. बीकानेर

बीकानेर सिपाही समाज द्वारा क्राफ्टी बेली व आर्टिस्टों को उनके द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
निलोफर खान का सरकारी स्तर पर विविध संसथाओं द्वारा सम्मान किया जा चुका है। निलोफर ने बताया कि क्राफ्टी बेली को यह सम्मान महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य करने और राजस्थान क्राफ्ट को देश दुनिया में पहचान दिलाने के लिए दिया गया है।
क्राफ्टी बेली ने हज़ारों महिलाओं को कसीदाकारी का प्रशिक्षण देकर उन्हें रोज़गार अर्जित करने के नये आयाम दिए।
क्राफ्टी बेली के मोहसिन ख़ान मांगलिया ने बताया कि सिपाही समाज द्वारा मिला यह सम्मान हमारी महिला दस्तकारों का सम्मान है। आज के आधुनिक युग में जहां मशीनों का चलन बढ़ रहा है, वहीं क्राफ्टी बेली हाथ से बने उत्पादों को इस्तेमाल करने पर बल दे रही है।

फ़ैशन डिज़ाइनर निलोफ़र ख़ान ने बताया कि घूंघट के दायरे में पहचान बनाना नामुमकिन नहीं है। महिलायें क्राफ्टी बेली से जुड़कर अपने हुनर के बलबूते ख़ुद को आत्मनिर्भर बना कर समाज को नई दिशा दे रही हैं। इस मौके पर सिपाही समाज के पूर्व अध्यक्ष मो शरीफ समेजा, ठेकेदार लियाक़त अली तँवर, हाजी मुश्ताक पवार, एडवोकेट रज़ाक अली भाटी, जावेद ख़ान माँगलिया आदि उपस्थित थे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor