Explore

Search

Wednesday, August 26, 2026, 3:22 pm

Wednesday, August 26, 2026, 3:22 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जोधपुर की वरिष्ठ साहित्यकार बसंती पंवार को सावित्री चौधरी खूमसिंह पुरस्कार मिला

राखी पुरोहित. जोधपुर 

जोधपुर की वरिष्ठ साहित्यकार एवं राजस्थानी भाषा की महिला उपन्यासकार तथा व्यंग्यकार बसंती पंवार को प्रयास संस्थान, चूरू द्वारा आयोजित भव्य समारोह में राजस्थानी भाषा की लेखिका को दिया जाने वाला “सावित्री चौधरी खूमसिंह पुरस्कार-2024 उनकी व्यंग्य कृति “चूंटिया भरूं ?” के लिए प्रदान किया गया। जिसके अंतर्गत शाल, श्रीफल, प्रशस्ति-पत्र एवं ग्यारह हजार रुपए प्रदान किए गये ।

बसन्ती पंवार की अब तक राजस्थानी एवं हिन्दी भाषा में सभी विधाओं की बीस पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं तथा कई पुस्तकें प्रकाशनाधीन हैं । आप हिन्दी से राजस्थानी में शब्दकोष का निर्माण कर रहीं हैं साथ ही उपनिषद का भी राजस्थानी भाषा में अनुवाद जारी है । आपने संपादन का कार्य भी किया है । “हालरियौ-हुलरियौ” नामक राजस्थानी में एक बाल लोरियों की पुस्तक भी आप तैयार कर रहीं हैं।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor