Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 5:00 pm

Sunday, August 23, 2026, 5:00 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सोलंकी अध्यक्ष, रियाड़ मंत्री व दाधीच कोषाध्यक्ष चुने गए शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा पीपाड़ के चुनाव संपन्न

सोहनलाल वैष्णव. बोरुंन्दा (जोधपुर)

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा पीपाड़ शहर के वार्षिक चुनाव राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय वार्ड नंबर 12 में चुनाव अधिकारी जगदीश प्रजापत एवं पर्यवेक्षक नेमीचंद पटेल की देखरेख में संपन्न हुए। उपशाखा के महेंद्र सांगवा ने बताया कि संपूर्ण कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित की गई, जिसमें अध्यक्ष के पद पर सत्ताराम सोलंकी, मंत्री रामपाल रियाड़, महिला मंत्री लीला चौधरी, कोषाध्यक्ष रमेश दाधीच बोरुंदा, सभाध्यक्ष अमृतलाल गर्ग, उप सभाध्यक्ष रामेश्वर सुथार एवं शंकरलाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुराराम खोजा, उपाध्यक्ष सोहनलाल सहित जिला समिति सदस्य 41 तथा प्रदेश महा समिति सदस्य 10 सभी सर्वसहमति से निर्वाचित किए गए। चुनाव कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष रुपाराम खोजा व महेंद्र सांगवा ने संगठन के कार्यशैली की जानकारी देते हुए संगठन को मजबूत बनाने एवं निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भैराराम दुगतावा, हुकमाराम जांगिड़, डीआर सारण, बंशीलाल माली, बाबूलाल भाटी, निंबाराम डूडी, ओमप्रकाश पूनिया, रामप्रकाश मुंडेल, कमलकिशोर शर्मा, बाबूलाल जाखड़, लक्ष्मणराम दुदाराम, सोहनलाल नायल, जेठाराम देवड़ा, सुरेश शर्मा, मोतीलाल पुरोहित, हेमंत, धनाराम नायल, जयप्रकाश, जियाराम देवासी, संदीप, चंद्राराम भादू, मेघाराम, मनोहर लाल व जीवनराम हुड्डा सहित कई शिक्षकों ने चुनाव कार्यक्रम में भाग लिया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor