Explore

Search

Tuesday, August 25, 2026, 6:19 am

Tuesday, August 25, 2026, 6:19 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

रॉयल राइडर्स क्लब ने मोटरसाइकिल रैली निकाली

अरुण कुमार माथुर. जोधपुर

यातायात पुलिस और रॉयल राइडर्स क्लब जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में सड़क पर एक्सीडेंट होने के बाद घायल हुए व्यक्ति का वीडियो फोटो नहीं बनाकर उसे तुरंत अस्पताल पहुंचने को लेकर एक मुहिम चलाई गई । जिसके तहत रॉयल राइडर्स क्लब जोधपुर के सदस्यों ने लोगों को जागरूक करने के लिए एक मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया शहीद स्मारक से यह रैली रवाना होकर AIIMS की आगे फिर अशोक उद्यान के आगे मंडोर गार्डन पे नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करा, फिर वहाँ से पाँचवी रोड चौराहे, नई सड़क चौराहे और पावटा चौराहे पर लोगों से अपील करके “गुड सेमेरिटन” बनने के लिये आमजन को जागरूक कर और यातायात पुलिस की जागरूकता वाहन के माध्यम से भी यातायात नियमों की जानकारी दी गई। क्लब के अध्यक्ष सरूप रॉय के साथ राजेंद्र सिंह, शुभम् मिश्रा, कमलेश राव, ऋषि राज सिंह और क्लब के बाक़ी सदस्य मौजूद रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor