Explore

Search

Tuesday, August 25, 2026, 10:47 pm

Tuesday, August 25, 2026, 10:47 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जोधपुर मंडल पर स्वच्छ भारत सांस्कृतिक मेला लगाया

स्वच्छता के प्रति यात्रियों को किया जा रहा है जागरूक

राइजिंग भास्कर डाॅट कॉम. जोधपुर

उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर रेल मंडल के सिटी स्टेशन पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत शुक्रवार को स्वच्छ भारत सांस्कृतिक मेले का आयोजन किया गया। बता दें भारतीय रेलवे द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक “स्वच्छता ही सेवा” पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस संबंध में स्वच्छता ही सेवा “स्वभाव स्वच्छता- संस्कार स्वच्छता” जागरूकता हेतु स्वच्छ भारत कल्चरल फेस्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि सिटी स्टेशन के मुख्य रेलवे स्टेशन पर प्रतीक्षालय कक्ष में ईएनएचएम विभाग और स्काउट गाइड के द्वारा नुक्कड़ नाटक, लोकगीत, कविता पाठ एवं स्लोगनों के माध्यम से रेल यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया तथा कचरे कों सूखे कचरे को नीले डस्टबीन एवं गीले कचरे को हरे डस्टबीन मेँ डालने तथा प्रधानमंत्री के स्वच्छता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने एवं इनको संस्कार के रूप मेँ अपनाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर मंडल रेल कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा कविता पाठ एवं स्लोगनों के माध्यम सें स्वच्छ भारत कल्चरल फेस्ट कार्यक्रम का आयोजन किया एवं जोधपुर रेलवे स्टेशन पर यात्री संवाद कर व पम्पलेट वितरण कर स्वच्छता को स्वभाव संस्कार के रूप में अपनाने का संदेश दिया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor