Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:42 am

Sunday, August 23, 2026, 7:42 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सदस्यता संख्या दिवस खेतों में जाकर किसानों को सदस्यता दिलाई भंवरिया ने

भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर खेतों में पहुंचने लगे बुथ कार्यकर्ता

सोहनलाल वैष्णव. बोरुन्दा (जोधपुर)

प्रदेश के निर्देशानुसार रविवार को पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम में जोधपुर दक्षिण के मण्डल पीपाड़ देहात के बूथ संख्या 191 में मन की बात महादेव नगर बोरुन्दा में सुनी एवं सदस्यता संख्या दिवस के रूप में अभियान चलाया गया। भाजपा मंडल पीपाड़ देहात के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान सह संयोजक रामदेव भंवरिया ने प्रदेश के निर्देशों के अनुसार खुद के बुथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात 114 वां संस्करण में बात सुनकर सदस्यता संख्या दिवस पर अपने बूथ पर घर-घर सम्पर्क अभियान के दौरान घरों पर लोगों के नहीं मिलने पर खेतों में जाकर अभी किसान फसल कटाई कार्य में व्यस्त होने के कारण खेतों में जाकर सदस्यता दिलाई जिसमें क़रीब 127 पुनः सदस्य बनाया गया। इस दौरान मण्डल महामंत्री पीपाड़ देहात रामदेव भंवरिया, पुखराज, हनुमानराम, डूंगरराम, रामनिवास, श्रवणलाल, जगदीश डांगा, रामरख, अमराराम, मनोहर, शांतिलाल, रामस्वरूप, कन्या देवी, कैलीदेवी, पांची देवी, किरण, सरोज, लिलादेवी, सुमन चौधरी व हेमा देवी सहित दर्जनों लोगों को सदस्यता दिलाई गई।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor