Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 10:02 am

Sunday, October 18, 2026, 10:02 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

संवित धाम में शारदीय नवरात्रि महोत्सव में आराधना 3 से

भरत जोशी. जोधपुर

दईजर लाछा बासनी में स्वामी ईश्वरानंद गिरि महाराज द्वारा स्थापित संवित धाम आश्रम में शारदीय नवरात्रि महोत्सव प्रतिपदा 3 अक्टूबर से नवमी 12 अक्टूबर तक संत सरोवर, सोमाश्रम, अर्बुदाचल के अधिष्ठाता स्वामी संवित् नारायण गिरि महाराज की अध्यक्षता में आयोजित किया जायेगा। 11 अक्टूबर को नौ कुण्डीय चण्डी हवन और संवित् धाम आश्रम का वार्षिक उत्सव मनाया जायेगा।

महेश हर्ष व महेश जोशी के आचार्यत्व में दुर्गा सप्तशती पाठ तथा चंडी हवन होगा। वहीं जोधपुर शहर के प्राचीन व्यास पार्क, फुल्ला रोड़ स्थित वॉलीबाल मैदान के सभागार में दो दिवसीय ” देवी तत्व ” विषय पर स्वामी संवित् नारायण गिरि महाराज का प्रवचन और संकीर्तन कार्यक्रम भी रखा गया है।

संवित साधनायन संस्थान की अध्यक्षा रानी उषा देवी और सचिव भरत जोशी ने बताया कि प्रतिपदा 3 अक्टूबर को अपराह्न 12.15 बजे अभिजीत मुहूर्त में घट स्थापना के बाद भगवती गिरि राजेश्वरी का देवी पूजन होगा और अपराह्न 1.30 बजे से सामूहिक दुर्गा सप्तशति का प्रथम पाठ होगा। संस्थान के संयुक्त सचिव शेखर थानवी और लक्ष्मी सोनी ने बताया कि द्वितीया 4 अक्टूबर से सप्तमी 10 अक्टूबर तक प्रातः 6.30 बजे से 9.30 बजे तक नित्य सामूहिक दुर्गा सप्तशति का पाठ होगा, जिसमें अनेक साधक उपस्थित रहेंगे।

संस्थान के महेश हर्ष ने बताया कि 6 व 7 अक्टूबर को सायं 6 बजे से 7.30 बजे तक वॉलीबाल मैदान सभागार, व्यास पार्क में ” देवी तत्त्व ” विषय पर स्वामी संवित् नारायण गिरि महाराज का प्रवचन व संकीर्तन कार्यक्रम होगा। अष्टमी 11 अक्टूबर को संवित् धाम का वार्षिक उत्सव है जिसके तहत प्रातः नित्य सामूहिक दुर्गा सप्तशति पाठ, अपराह्न 1 बजे से नौ कुण्डीय चण्डी हवन प्रारंभ होगा तथा सायं 4.30 बजे चण्डी हवन की पूर्णाहुति होगी। सायं 5 बजे से सार्वजनिक सभा होगी जिसमें स्वामी नारायण गिरि महाराज प्रवचन करेंगे। 12 अक्टूबर को नवमी तथा दशहरा होने से प्रातः नित्य सामूहिक दुर्गा सप्तशति पाठ, प्रातः 10 बजे से कन्या पूजन और अपराह्न 1 बजे घट विसर्जन के साथ उत्सव विसर्जन होगा। नवरात्रि महोत्सव के लिए महेश जोशी, राजेश कल्ला, तरुण व्यास, रोहित सोनी, अनुज अवस्थी, कमलेश पणिया, शैलेश व्यास, त्रिलोक अग्रवाल, अच्युत पुरोहित, संतोष पुरोहित, ओमप्रकाश पुरोहित सहित अनेक साधक तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor