Explore

Search

Monday, February 17, 2025, 7:37 am

Monday, February 17, 2025, 7:37 am

LATEST NEWS
Lifestyle

नीलम व्यास ‘स्वयंसिद्धा’ को मिला ‘महिला शक्ति काव्य रत्न’ सम्मान

Share This Post

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. लुंबिनी नेपाल

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नेपाल में अंतरराष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हिंदी भाषा, साहित्य के विकास तथा रचनाकारों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला शक्ति कविता प्रतियोगिता ऑनलाइन संपन्न हुई। नेपाल की संस्था ” शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन ” द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्तर की काव्य प्रतियोगिता संपन्न हुई है। इस अवसर पर जोधपुर की कवयित्री नीलम व्यास स्वयंसिद्धा को ‘महिला शक्ति काव्य रत्न’ सम्मान दिया गया। देश विदेश से 3 हजार से अधिक रचनाकारों ने अपनी कविता के माध्यम से प्रतियोगिता में भाग लिया था। जिसमें उत्कृष्ट रचना के 100 लेखकों को प्रथम स्थान प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में नेपाल, भारत, अमेरिका तथा तंजानिया के रचनाकारों ने सहभागिता जनाई थी। फाउंडेशन की टीम ने उत्कृष्ट सभी रचनाकारों का फ़ोटो सहित विस्तृत परिचय विश्व की सबसे बड़ी साहित्यिक परिचय डायरेक्ट्री में प्रकाशित करने का निर्णय लिया है। साथ ही 2025 में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक महत्व के गौरवशाली सम्मान समारोह में सहभागी होने का अवसर प्रदान किया जायेगा। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट सभी रचनाकारों को निःशुल्क ई प्रमाण पत्र प्रदान किए गए हैं। प्रतियोगिता में भारत के 20 राज्यों के सैकड़ों महिला पुरुष प्रतिभागियों की सहभागिता रही थी। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु कहते हैं – ” भाषा और साहित्य के विकास के लिए सभी को अपने अपने स्तर पर योगदान देना चाहिए। हमारी संस्था का उद्वेश्य है देश विदेश के प्रबुद्ध रचनाकारों को उनकी रचना के माध्यम से उन्हें प्रोत्साहित करना। हमारे इस अभियान में सभी को साथ देना चाहिए। ” ज्ञात हो कि शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल विगत कई वर्षों से नेपाल में विभिन्न ऑनलाइन तथा ऑफलाइन कार्यक्रमों का आयोजन करता आया है।

Rising Bhaskar
Author: Rising Bhaskar


Share This Post

Leave a Comment