Explore

Search

Tuesday, July 14, 2026, 11:28 am

Tuesday, July 14, 2026, 11:28 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

ट्रेफिक ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रेलसेवाएं रद्द/रीशड्यूल/रेगुलेट रहेगी

rising bhaskar.com.jodhpur

उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा अजमेर मण्डल के मदार-पालनपुर रेलखण्ड पर मावल-श्रीहमीरगढ स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 808 पर आरसीसी बॉक्स डालने हेतु ट्रेफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-

रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 14821, जोधपुर-साबरमती रेलसेवा दिनांक 20.06.23 को रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 14822, साबरमती-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 21.06.23 को रद्द रहेगी।

रीशड्यूल रेलसेवाएं

1. गाडी संख्या 11089, भगत की कोठी-पुणे रेलसेवा जो दिनांक 20.06.23 को भगत की कोठी स्टेशन से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी।

रेगुलेट रेलसेवाएं
1. गाडी संख्या 14821, जोधपुर-साबरमती रेलसेवा जो दिनांक 18.06.23 एवं 21.06.23 को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह मावल स्टेषन पर 52 मिनट रेगुलेट रहेगी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor