Explore

Search

Saturday, October 24, 2026, 7:16 pm

Saturday, October 24, 2026, 7:16 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

‘विरासत और संस्कृति का पर्व: राजस्थान दिवस’ पर होगी संगोष्ठी

राखी पुरोहित. बीकानेर

प्रतिष्ठित साहित्यिक-सांस्कृतिक संस्था राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति श्रीडूंगरगढ़ द्वारा राजस्थान स्थापना दिवस 30 मार्च को समारोह पूर्वक मनाया जायेगा। संस्थाध्यक्ष श्याम महर्षि ने बताया कि विरासत और संस्कृति के लिए समूचे विश्व में विख्यात राजस्थान के प्रस्थापना दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विद्वान संभागी प्रदेश की विरासत, संस्कृति, सामाजिक मूल्यों, लोक कलाओं और समृद्ध सांस्कृतिक परम्परा पर विमर्श करेंगे। संस्था के मंत्री साहित्यकार रवि पुरोहित ने बताया कि रविवार को प्रातः 11 बजे संस्कृति सभागार में आयोज्य समारोह की अध्यक्षता प्रख्यात कथाकार-समालोचक डॉ. चेतन स्वामी करेंगे। समारोह संयोजक कवयित्री भगवती पारीक ‘मनु’ ने बताया कि उपखण्ड अधिकारी उमा मित्तल के मुख्य आतिथ्य में प्रस्तावित इस समारोह में शिक्षाविद साहित्यकार गिरधरदान रतनू, दासौड़ी विशिष्ट अतिथि और कवि-शिक्षाविद-चिंतक डॉ. सुरेन्द्र सोनी, चूरू मुख्य वक्ता के रूप में सान्निध्य प्रदान करेंगे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor