Explore

Search

Tuesday, August 25, 2026, 7:45 am

Tuesday, August 25, 2026, 7:45 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

अखंड रामायण पाठ के 35वें वर्ष में प्रवेश पर गूंजे श्रीराम व हर-हर महादेव के जयकारे

राखी पुरोहित. जोधपुर 

चांदपोल स्थित बाबा प्रकाशपुरी आश्रम में अनवरत चल रहे अखण्ड रामायण पाठ के 35वें वर्ष में प्रवेश पर तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों की आखिरी कड़ी में गुरुवार को रामचरितमानस महायज्ञ की पूर्ण आरती के साथ अनेक धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए।

आश्रम के गादीपति संत रूक्मणपुरी महाराज ने बताया कि गुरुवार को रामचरितमानस महायज्ञ पंडित कपिल जोशी व जाग्रत जोशी के सानिध्य में यजमानों ने रामायण की चौपाइयों की आहुतियां दी। इस अवसर पर बाबा प्रकाशपुरी महाराज की चरण पादुका पूजन एवं आश्रम के त्रयंबकेश्वर महादेव मंदिर व संत सतीश पुरोहित की समाधि का पूजन किया गया तथा अखण्ड रामायण पाठ का 35वें वर्ष में प्रवेश पर रामायण की नई पुस्तिका की आरती की गई। अब इस पुस्तक से साल भर तक अनवरत रामायण पाठ किया जाएगा। इस अवसर पर राम दरबार की पूजा अर्चना की गई तथा संपूर्ण परिसर को भव्य फूल मंडली, रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया। पूरे दिन रामायण का पाठ तथा रामायण की चौपाइयां से क्षेत्र गुंजायमान हो गया।

कार्यक्रम में प्रेमराज बोडा, कोटाजी रामदेव, रूकमणी देवी, राहुल, सरस्वती, मीना जोशी, उमा, मोहिनी सोनी, सत्यनारायण राठी, ओमप्रकाश कंसारा, रघु सहित बडी संख्या में धर्मप्रेमी मौजूद थे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor