Explore

Search

Friday, July 10, 2026, 12:23 am

Friday, July 10, 2026, 12:23 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

जोधपुर में बैंक ऑफ बड़ौदा के कर्मचारियों के लिए ‘स्वस्थ जीवन’ कार्यशाला संपन्न

राखी पुरोहित. जोधपुर

बैंक ऑफ बड़ौदा के अंचल कार्यालय में ‘सन टू ह्यूमन फाउंडेशन’ द्वारा एक स्वस्थ जीवन कार्यशाला और डेमो सत्र का आयोजन किया गया. इस सत्र में 28 मई से 2 जून 2025 तक रेलवे स्टेडियम, जोधपुर में होने वाले “नए दृष्टिकोण वाला शिविर” की जानकारी बैंक कर्मचारियों को दी गई.

रतलाम से पधारे श्रवण  तथा आदि योगी ने विभिन्न प्रयोगों के माध्यम से बताया कि स्वस्थ और सुंदर जीवन कैसे जिया जाए. उन्होंने आलस्य को त्यागने, बिना मेडिसिन के बीमारियों से निजात पाने, घुटने के दर्द से राहत, मस्तिष्क को तेज करने, वजन नियंत्रित करने और अम्लता कम करने के लिए आहार में बदलाव लाने के तरीके बताए. उन्होंने जोर दिया कि परम आलय  की देखरेख में शिविर में प्रवचन नहीं, बल्कि प्रयोग-आधारित जानकारी साझा की जाएगी. डेमो सत्र के दौरान एक गीत पर सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक नृत्य भी किया, जिससे पूरा माहौल खुशनुमा हो गया.
स्वास्थ्य और चेतना पर केंद्रित 6-दिवसीय शिविर के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए योग गुरु राकेश गर्ग ने बताया कि मां मैत्री के सानिध्य में ‘सन टू ह्यूमन फाउंडेशन’ के प्रमुख  परम आलय द्वारा रेलवे स्टेडियम में आयोजित होने वाले 6-दिवसीय शिविर में न केवल जीवन को सुंदर बनाने, बल्कि मन और चेतना पर भी कार्य करने के तरीके सिखाए जाएंगे. इस शिविर में प्रवचन के बजाय प्रायोगिक अभ्यास पर जोर दिया जाएगा. शिविर में सुबह सभी को 20 से 25 आइटम वाला एक अद्भुत ऊर्जावान, क्षारीय और लाभदायक नाश्ता भी उपलब्ध कराया जाएगा, जो स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभदायक होगा.
बैंक ऑफ बड़ौदा के महाप्रबंधक  निखिल मोहन ने अपने संबोधन में कहा कि आनंदपूर्वक स्वस्थ जीवन कैसे जिएं, सही व्यायाम और सही आहार क्या हो, इस पर विभिन्न प्रयोगों के माध्यम से दी जाने वाली जानकारी अपने आप में अद्भुत है. उन्होंने बैंक के सभी साथियों से शिविर में सक्रियता से हिस्सा लेने और अपने जीवन को आनंदमय बनाने की पहल करने का आग्रह किया.
इस अवसर पर बैंक के अंचल प्रमुख निखिल मोहन, उपमहाप्रबंधक (डीजीएम )  ब्रह्मानंद द्विवेदी, बैंक ऑफ बड़ौदा रिटायर्ड ऑफिसर्स एसोसिएशन के अंचल सदस्य जी डी देवनानी सहित अनेक साधकों ने आनंद की अनुभूति करते हुए शिविर के लिए पंजीकरण करवाया और एंट्री कार्ड प्राप्त किए.

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor