Explore

Search

Monday, August 24, 2026, 1:49 am

Monday, August 24, 2026, 1:49 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

बीएसटीसी निःशुल्क मेगा टेस्ट आयोजित चौधरी ने प्रथम तो वैष्णव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया

सोहनलाल वैष्णव. बोरुंदा (जोधपुर)

डॉ. राधाकृष्णन शिक्षण संस्थान सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोरुंदा में बीएसटीसी-2025 के लिए नि:शुल्क मेगा टेस्ट पेपर का आयोजन हुआ। यह आयोजन गांव के ही सरकारी अध्यापक राजूराम भंवरिया ने करवाया। इसका उद्देश्य प्रतिभागियों को परीक्षा के पैटर्न की जानकारी देना और अभ्यास का मौका देना था। इससे विद्यार्थियों को स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का माहौल मिला। शिक्षक राजूराम भंवरिया खुद सरकारी अध्यापक हैं। वे चाहते हैं कि गांव के युवा सही दिशा में मेहनत करें और सरकारी सेवाओं में चयनित होकर गांव का नाम रोशन करें। मेगा टेस्ट में सरला चौधरी ने पहला स्थान हासिल किया। वह मादलिया की रहने वाली हैं। दूसरा स्थान प्रकाश वैष्णव को मिला जो बोरुंदा के निवासी हैं। तीसरे स्थान पर रविना भंवरिया रहीं, जो बोरुंदा की ही है। पुरस्कार वितरण समारोह में शिक्षक डूंगरराम भंवरिया और मनीष बापेड़िया ने विजेताओं को सम्मानित किया। प्रथम स्थान पर रही सरला को 1100 रुपए व साफा और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। द्वितीय स्थान पर रहे प्रतिभागी को 500 रुपए और तृतीय स्थान पर रही प्रतिभागी को 251 रुपए का पारितोषिक दिया गया। पहली बार इस प्रकार की प्रतियोगिता आयोजित होने पर कई विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor