Explore

Search

Friday, July 10, 2026, 12:25 am

Friday, July 10, 2026, 12:25 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

मेंगो कारनिवल 25 को

राखी पुरोहित. जोधपुर

25 मई रविवार शाम 5 बजे कायस्थ सामुदायिक भवन में मनस्वी क्लब बच्चों और उनके पैरंट्स ग्रांड पेरेंट्स के लिए एक अनूठाआयोजन मैंगो कार्निवल करने जा रहा है,क्लब संस्थापक अध्यक्ष मुक्ता माथुर ने जानकारी देते हुए बताया बच्चों की छुट्टियां हो चुकी हैं,सुरक्षा को ध्यान में रखकर पैरंट्स फ़िलहाल बाहर घूमने का कार्यक्रम स्थगित कर रहे हैं, छुट्टियों में हर कोई भागते जीवन की रफ्तार को उत्साह हंसी खुशी और यादगार लम्हों को संजोने के लिए ब्रेक का हकदार है

सुषमा माथुर ने बताया कि यही ध्यान में रखते हुए मनस्वी क्लब *रसदार समर बैश* मैंगो कार्निवल का आयोजन कर रहा है,इस तरह का आयोजन राजस्थान में प्रथम बार हो रहा है इसमें आम से बने हुए व्यंजनों की विभिन्न प्रकार श्रखंला, चटपटी चाट से लेकर मैंगो मिठाइयाँ,शेक,मैंगो कॉर्न, लस्सी,मैंगो पास्ता, पानी पूरी,मानगो फलूदा केक,पुडींग, दही बड़ा मैंगोभेल *ये मैंगो कार्निवल* आम प्रेमियों के लिए स्वर्ग होगा,जिसे देखकर बच्चों को छोड़ बड़े बुजुर्गों के चेहरे भी खिलखिला उठेंगे विशेष आकर्षण होंगे पपेट शो,फादर सन फादर डॉटर रैम्प वॉक,बच्चे और पैरंट्स मैंगो थीम में आयेंगे और भी मजेदार खेल सरप्राइज गिफ्ट,म्यूजिक मस्ती,इस मेले में समाज की महिलाओं को निःशुल्क स्टॉल आवंटित की जाएगी, मनीषा राय, वंदना,नीतू माथुर,निधि माथुर,अनुराधा अंजू योगिता उमा, सपना,बॉबी मनु,माला,कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर रही हैं जिससे कार्यक्रम भरपूर मनोरंजक और रोचक हो.

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor