Explore

Search

Friday, July 10, 2026, 12:25 am

Friday, July 10, 2026, 12:25 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

रॉयल म्यूजिक ग्रुप की तरफ से ‘हमें तुमसे प्यार कितना…’ संगीतमय कार्यक्रम 25 मई को

राखी पुरोहित. बीकानेर

रॉयल म्यूजिक ग्रुप के कामयाबी के साथ 2 साल पूरे होने पर एक संगीतमय संध्या ‘हमें तुमसे प्यार कितना…’ का आयोजन आगामी दिनांक 25 मई, 2025 रविवार को शाम 5:00 बजे स्थानीय महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम जुबिली नागरी भण्डार स्टेशन रोड बीकानेर में रखा गया है।
ग्रुप की सुमन अग्रवाल ने बताया कि इस संगीतमय संध्या में नगर के अनेक प्रतिष्ठित गायक एवं गायिका अपने सुमधुर गीतों की प्रस्तुति देंगे। जिनमें राजीव मित्तल, पूनम मोदी, सुमन अग्रवाल, सुरेश मदान, डॉ. सुधीर शर्मा, सीमा माथुर, नीलम सक्सेना, श्रुति बागड़ी, बी.पी. कथक, सुनील नागल, डॉ. हिमांशु दाधिच एवं डॉ.संजय गर्ग सहित अनेक कलाकार नग्मे प्रस्तुत करेंगे।
कार्यक्रम प्रभारी वरिष्ठ गायक कलाकार एवं फिल्म निर्माता पूनम मोदी ने बताया कि इस संगीतमय संध्या में अनेक नए कलाकारों को भी गाने का अवसर दिया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन सुमन अग्रवाल करेंगी।

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor