गायत्री देवी ट्रस्ट द्वारा 1 नवंबर को आयोजित होगा कार्यक्रम
राखी पुरोहित. जोधपुर
आकृति हाइट के मेंबर ने सियाराम परिणय महोत्सव के पोस्टर का विमोचन किया। समाजसेवी मधु भंडारी द्वारा गायत्री देवी ट्रस्ट के 1 नवंबर 2025 को आयोजित होने वाले सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह सियाराम परिणय महोत्सव के पोस्टर का विमोचन करवाया गया। मधु भंडारी ने बताया कि समाज की उन्नति के लिए ऐसे कार्यक्रम लगातार समाज के द्वारा किए जाने चाहिए। इस कार्यक्रम में गायत्री देवी ट्रस्ट को तन मन धन से अपना सहयोग करें। इस आयोजन के लिए गायत्री देवी ट्रस्ट टीम और उनके संस्थापक चंद्रशेखर अरोड़ा को अग्रिम बधाई देती हूं और इस कार्यक्रम के सफल आयोजन की भगवान से प्रार्थना करती हूं। इस कार्यक्रम में माता कमला माथुर ने भी विमोचन किया। अल्का माथुर, चंद्रा तंवर, प्रियंका, वंदना माथुर, मंजू लुंकड़, श्वेता लुणावत, वंदना माथुर, कामिनी माथुर, सरोज माथुर, नीतू, चंद्रा इत्यादि उपस्थित थे।




