Explore

Search

Saturday, October 24, 2026, 5:51 pm

Saturday, October 24, 2026, 5:51 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

आचार्य रामेश की आज्ञानुवर्तीनी साध्वियों का चातुर्मास कार्यक्रम तय

शिव वर्मा. जोधपुर 

श्री साधुमार्गी जैन परंपरा के राष्ट्रीय सन्त आचार्य रामेश ने आगामी 10 जुलाई से प्रारम्भ होने वाले चातुर्मास काल के लिए श्री साधुमार्गी जैन संघ जोधपुर की देखरेख में जोधपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी आज्ञानुवर्तीनी साध्वियों के चार चातुर्मासों की घोषणा की है।

इसी कड़ी में साध्विजनों के चातुर्मासिक मंगल प्रवेश की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। शासन दीपिका साध्वी मुक्तिप्रभा आदि ठाणा 6 का मंगल प्रवेश कमला नेहरु नगर प्रथम विस्तार, आचार्य नानेश मार्ग स्थित समता भवन, शासन दीपिका साध्वी मननप्रज्ञा आदि ठाणा 4 का मंगल प्रवेश श्यामनगर, पाल रोड स्थित गौरव सुराणा के निवास पर हो गया है। शासन दीपिका साध्वी कुसुमकान्ता आदि ठाणा 4 का मंगल प्रवेश आगामी 4 जुलाई शुक्रवार को महामन्दिर,कुम्भटों का वास स्थित आचार्य उदयसागर समता भवन एवं शासन दीपिका साध्वी काव्ययशाश्री आदि ठाणा 4 का मंगल प्रवेश भी आगामी 4 जुलाई, शुक्रवार को सरदारपुरा स्थित जैन स्थानक कोठारी भवन में सम्भावित है। उक्त सभी चारों स्थानों पर नियमित रूप से किए जा रहे प्रवचन का समय प्रातःकाल 8.45 बजे का रखा गया है। सभी स्थानों पर सामायिक, प्रतिकमण, तपस्या, बाहर से पधारे दर्शनार्थियों के आवास और भोजन आदि की व्यवस्था भी रखी गई है। यह जानकारी महामंत्री सुरेश सांखला ने दी है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor