Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 11:46 pm

Sunday, August 23, 2026, 11:46 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

भीगा-भीगा मौसम…विधायक ने पौधे लगाकर पर्यावरण की जगाई अलख

शिव वर्मा. जोधपुर 

श्री राम कृष्णा चैरिटेबल संस्थान, उमेद उद्यान विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में उम्मेद उद्यान में शहर विधायक अतुल भंसाली की अध्यक्षता में पोधरोपण किया गया। भंसाली ने आज के समय में पर्यावरण हेतु पौधरोपण को बेहद जरूरी बताते हुए ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण किए जाने की अपील की।

उम्मेद उद्यान विकास समिति के सचिव राम निवास शर्मा और कोषाध्यक्ष मो हुसैन छिपा और सभी मॉर्निंग वाकर्स द्वारा उद्यान के रख रखाव, सुरक्षा, विकास संबंधी विधायक भंसाली से बात की। भंसाली ने पार्क के विकास हेतु हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर संस्थान अध्यक्ष सागर मल चौधरी द्वारा अतुल भंसाली का साफा और माल्यार्पण पहना कर स्वागत किया गया और कहा कि प्रति वर्ष इसी प्रकार फलदार और छायादार पौधे लगाने का आश्वासन दिया ताकि जनता को ऑक्सीजन के रूप में प्राणवायु मिलती रहे। इस संस्थान द्वारा आज 100 से अधिक पौधे रोपे गए । पदाधिकारियों के अलावा  जीआर चौधरी , गोविंद खंडेलवाल, हरीश पंवार, ओम जी सोनी, ओपी पुरी, मंजू गांधी, यशोदा देवड़ा, यूसुफ चौधरी, शिव लाल वर्मा, एडवोकेट विजय शर्मा, मो अनवर, अजीज, मो सादिक, मो आरिफ, हिम्मत सिंह चौहान, रामचंद्र, मांगू सिंह, जितेंद्र सोनी अन्य सभी मॉर्निंग वाकर्स उमेद उद्यान के लोगों ने भाग लिया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor