Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 10:05 pm

Sunday, August 23, 2026, 10:05 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

श्री गौरेश्वर भैरुनाथ मंदिर में “नैनी बाई रो मायरो” संगीतमय कथा में भजनों पर झूमे श्रद्धालु

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

श्री गौरेश्वर भैरुनाथ विकास समिति के तत्वावधान में कुड़ी मैन रोड स्थित श्री गौरेश्वर भैरुनाथ मंदिर में कृष्ण के प्रति प्रेम, अटूट श्रद्धा व भक्ति और समाज के प्रति समर्पण के लिए जाने जाने वाले नरसी मेहता के जीवन और चरित्र पर आधारित 7 से 9 जुलाई तक दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक कथा आयोजित की जा रही है। तीन दिवसीय “नैनी बाई रो मायरो” संगीतमय कथा में प्रथम दिन सोमवार को कथावाचक राकेश कुमार प्रजापत ने नरसी की जन्म कथा एवं कृष्ण भक्ति के प्रसंग बताए। उन्होंने कहा कि नरसी मेहता की भक्ति से प्रसन्न होकर स्वयं भगवान कृष्ण को नरसी की बेटी नानी बाई का मायरा भरने के लिए आना पड़ा। संगीतमय कथा के दौरान भजन-कीर्तन पर श्रद्धालु झूमने लगे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor