Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 9:57 am

Sunday, August 23, 2026, 9:57 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

पंचेश्वर महादेव मंदिर का दो दिवसीय पाटोत्सव 28 से

राखी पुराेहित. जोधपुर 

पंचेश्वर महादेव मंदिर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड 17 ई सेक्टर के प्राचीनतम मंदिरों में से एक है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस बार इस मंदिर का 26वां पाटोत्सव मनाया जाएगा। यह सब भक्त जनों के सहयोग से ही संभव हो पाया है कि मंदिर में इतने वर्षों से लगातार सभी उत्सव धूमधाम से मनाए जाते हैं।

इस बार का पाटोत्सव दो दिवसीय कार्यक्रम होगा जो सोमवार ,28जुलाई को सायं 7.30 बजे डॉ. इंद्रजीत छंगाणी ग्रुप द्वारा भजन संध्या, मंगलवार 29 जुलाई को प्रात: 10.30 बजे से रुद्राभिषेक, सायं 7.30 बजे संध्या आरती के पश्चात पाटोत्सव प्रसादी का आयोजन किया गया है। सचिव राकेश व्यास ने बताया कि भक्तजन रुद्राभिषेक में बैठना चाहते है, कृपया उचित गणवेश यथा धोती और कुर्ता या शर्ट पहन कर रुद्राभिषेक में बैठें, पेंट – टीशर्ट में नहीं। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में सभी साधक उपस्थित हो कर इसका लाभ उठावें। साथ ही सभी से निवेदन है कि वरिष्ठ सदस्य अपने घर के युवा सदस्यों को इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर व्यवस्था को सुचारू बनाने में सहयोग हेतु प्रेरित करें और साथ ही प्रतिदिन मंदिर में आने हेतु भी प्रेरित करें। यदि युवा सदस्य अभी से मंदिर में आना शुरू हो जाए तो सभी का आपस में सामंजस्य बढ़ेगा और इस वर्ष के पाटोत्सव की भव्यता और भी बढ़ जाएगी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor