Explore

Search

Sunday, November 22, 2026, 2:11 am

Sunday, November 22, 2026, 2:11 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

प्रज्ञा निकेतन छात्रावास में संविधान दिवस पर व्याख्यान आयोजित

राखी पुरोहित. जोधपुर

जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के प्रज्ञा निकेतन छात्रावास में संविधान दिवस के उपलक्ष में व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर अध्ययन केंद्र के निदेशक प्रो दिनेश गहलोत रहे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में विकलांग पुनर्वास एवं प्रशिक्षण संस्थान की अध्यक्षा प्रो मीना बरड़िया ने अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर एवं पौधा भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर जॉइंट्स ग्रुप की चेयरमैन विमला गट्टानी एवं सचिव संतोष माहेश्वरी सहित अन्य अतिथि भी उपस्थित रहे।

मुख्य वक्ता प्रोफेसर दिनेश गहलोत ने विद्यार्थियों को भारतीय संविधान की विशेषताओं, उसकी महत्ता एवं विकास यात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतीय संविधान एक गतिशील दस्तावेज है, जो समय और परिस्थितियों के अनुरूप समाज की आवश्यकताओं को पूरा करने की क्षमता रखता है। उन्होंने 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाए जाने के ऐतिहासिक महत्व पर भी प्रकाश डाला।

व्याख्यान के दौरान विद्यार्थियों ने महिलाओं को मतदान का अधिकार, आरक्षण व्यवस्था तथा संविधान से जुड़े विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे। प्रोफेसर गहलोत ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए सरल एवं सहज भाषा में उनके प्रश्नों के उत्तर दिए। इससे विद्यार्थियों को संविधान के विभिन्न प्रावधानों एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को समझने का अवसर मिला।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में संविधान से संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

अंत में प्रज्ञा निकेतन छात्रावास के वार्डन डॉ. अरविंद कुमार जोशी ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम में राजकीय अंध विद्यालय के छात्र भी उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor