Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 9:26 am

Sunday, August 23, 2026, 9:26 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

छात्रा माहेरूख आरजू व अनीका अन्सारी को राष्ट्रपति स्काउट अवार्ड से किया जाएगा सम्मानित

राखी पुरोहित. जोधपुर

मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी, जोधपुर के जनरल सेक्रेट्री एडवोकेट रिडमल खान मेहर ने बताया कि सोसायटी के अधीन संचालित फिरोज़ खान मेमोरियल गल्र्स सीनियर सैकण्डरी स्कूल] जोधपुर की दो छात्राओं जिनमें क्रमशः कुमारी माहेरूख आरजू व कुमारी अनीका अन्सारी को राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान समारोह 31 अगस्त 2025 को नई दिल्ली स्थिति भारत मण्डपम में सम्पन्न होगा।

           फिरोज़ खान मेमोरियल गल्र्स सीनियर सैकण्डरी स्कूल की प्रधानाचार्या शमीम शेख ने बताया कि ये दोनों छात्राऐं गाइड कैप्टेन अरूणा सोलंकी की देखरेख में 29 अगस्त से 01 सितम्बर तक गदपुरी हरियाणा में आयोजित राष्ट्रपति स्काउट/गाइड/रोवर/रेंजर सम्मान समारोह में भाग लेंगी तथा 31 अगस्त को नई दिल्ली स्थित भारत मण्डपम में यह प्रतिष्ठित पुरस्कार ग्रहण करेंगी। विद्यालय स्तर पर आयोजित एक समारोह में सोसायटी के अध्यक्ष अब्दुल अज़ीज़] जनरल सेक्रेट्री रिडमल खान मेहर] ट्रेज़रार नौशाद खान एवं डायरेक्टर (एकेडेमिक्स) प्रो0 शकील परवेज़ ने इस अवसर पर दोनों छात्राओं को अपनी ओर से शुभकामनाऐं दी तथा छात्राओं का आह्वान किया कि इसी तरह से अपने अभिभावकों] विद्यालय] राज्य तथा देश का नाम रौशन करने के लिए प्रयासरत रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor