शिक्षा, स्वास्थ्य, कला, साहित्य, खेल और समाजसेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 जनों को अवार्ड दिया जाएगा
दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर
9783414079 diliprakhai@gmail.com
सहयोग भारती फाउंडेशन राजस्थान और रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले प्राइड ऑफ़ मारवाड़ अवार्ड 2025 लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। रोटरी क्लब अध्यक्ष मधु समदानी ने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि 20 सितंबर 2025 है। एसबीएफ के संयोजक जयंत माथुर ने बताया कि अवार्ड 3 वर्षों से दिए जा रहे हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, कला, साहित्य, खेल और समाजसेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 जनों को अवार्ड दिया जाएगा।
आवेदन मेल: Sahayogbharti@gmail.com और व्हाट्सएप नंबर 9587709000 पर कर सकते हैं। यह समारोह जोधपुर में 4 अक्टूबर 2025 को आयोजित किया जाएगा।





