राखी पुरोहित. जोधपुर
सिन्धी प्रीमियर लीग 4 की विजेता भम्बानी वारियर्स ने फाइनल मैच में वंगानी चैम्पियन को हराकर कप पर कब्जा किया। टीम कमेटी सदस्य दीक्षित कुर्रानी ने बताया कि पवित्रास धरोहर ने 8 टीमों के बीच दिन – रात के मैच खेले गये, जिसमें समाज बंधुओं ने मैच का आनन्द उठाया। मैच में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत, जोधपुर कलेक्टर गौरव अग्रवाल, गणमान्य इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
रंगारंग समापन के पूर्व तम्बोला खेला गया। मैच में मैन आफ सीरिज योगेश पंजाबी, बेस्ट बेट्समैन करण ईसरानी, बेस्ट बाॅलर नितेश मंगलानी, बेस्ट क्षेत्र रक्षक जय लालवानी को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।











